तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो की शुरुआत से एक्ट्रेस दिशा वकानी ही दया का किरदार निभा रही थीं।

टीवी के चर्चित शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक के बाद एक कई कलाकार शो को छोड़ रहे हैं। इसमें दया का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी भी यह शो छोड़ चुकी हैं। लंबे समय से शो में दया का किरदार गायब है।
दया यानि कि दिशा वकानी के फैंस भी उनके इस किरदार को काफी मिस कर रहे हैं। शो में यह लोगों का सबसे पसंदीदा किरदार था।

- अब शो के मेकर्स के लिए दया के किरदार के लिए कलाकार को ढूंढना मुश्किल हो रहा है और इसके लिए अब तक कई एक्ट्रेस के ऑडिशन लिए जा चुके हैं तो कुछ से मेकर्स संपर्क कर चुके हैं।
4 हाल ही में खबर आई थी कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा दया का किरदार निभा सकती हैं, इसके लिए ऐश्वर्या ने ऑडिशन भी दिया लेकिन अब तक कुछ फाइनल नहीं हो सका है।
5 ऐश्वर्या सखूजा से पहले एक्ट्रेस राखी विजन से इस रोल को लेकर संपर्क किया गया था। हालांकि राखी यह किरदार निभाएंगी या नहीं, यह भी अभी फाइनल नहीं हुआ। राखी की कॉमेडी को दर्शक काफी पसंद करते हैं।
6 टीवी एक्ट्रेस एमी त्रिवेदी का नाम भी इस रोल के लिए आया था लेकिन इस पर भी मेकर्स या एमी की तरफ से कोई अपडेट नहीं दी गई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अंजली भाभी से रुबीना दिलैक तक, पैसों के लिए मेकर्स से हुआ था इन एक्ट्रेसेस का झगड़ा